Entertainment

 कश्मीर फाइल्स का निशुल्क प्रदर्शन…

कश्मीर फाइल्स का निशुल्क प्रदर्शन...

बरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रभा सिनेमा में इस समय की बहुचर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स का निशुल्क प्रदर्शन करवाया ।जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया इतिहास को पूर्व में बहुत तोड़ा मरोड़ा गया है। अनेकों जघन्य अपराधों की जानकारी देश से छुपाई गई। एक वर्ग विशेष के लिए तत्कालीन राजनीति नतमस्तक रही और तुष्टीकरण की सारी हदें पार की । महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि अब भारत का नया दौर प्रारंभ हो चुका है और पूर्व की सच्चाई को जनता के सम्मुख लाना होगा ताकि जो नई पीढ़ी है उसके मन में कोई संशय की स्थिति ना रहे। बहुचर्चित मूवी का भव्य उदघाटन बिथरी चैनपुर से लोकप्रिय विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा व उनकी पत्नी डॉ दीपिशिखा शर्मा ने किया। उन्होंने  व्यापार मंडल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का हितकारी संगठन ही नहीं है अपितु समाज को भी दिशा देने का काम करता रहता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। देखने वालों में  दुर्गेश खटवानी, मुकेश अग्रवाल, मनमोहन सब्बरवाल, अंजनी गुप्ता, जुगल सुखानी , राजू अरोड़ा श्याम मिठवानी, राजू गुप्ता ,योगेंद्र अग्रवाल, परम केशवानी, सौरभ श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता नवाबगंज, राजीव गुप्ता मीरगंज आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services