Uttarakhand

उत्‍तराखंड में झालीमठ में भूस्‍खलन होने के सारी गांव को खतरा,11 परिवारों को सुरक्षित स्‍थानों पर किया शिफ्ट

उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में झालीमठ में भारी भूस्‍खलन होने के सारी गांव को खतरा पैदा हो गया है। सोमवार को भूस्‍खलन होने से सारी गांव को खतरा पैदा हो गया। प्रशासन ने 11 परिवारों को सुरक्षित स्‍थानों पर शिफ्ट कर दिया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक सारी गांव की झालीमठ को सोमवार को सुबह अचानक भूस्खलन शुरू हो गया, जिससे गांव के 18 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंची, ग्यारह परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया।

jagran

सुबह अचानक शुरू हुआ भूस्खलन

जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के सारी गांव में सोमवार की सुबह अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इस घटना में एक गोशाला व एक शौचालय भूस्खलन की चपेट में आ गया। चमोली जिले के गौचर कस्बे के ठीक सामने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सारी गांव में हुई घटना से ग्रामीणो में दहशत पैदा हो गई। भूस्खलन से हरिलाल और वीरेंद्र दोनों पुत्र रजी लाल अनुसूचित वस्ती ग्राम सारी की गोशाला व शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

jagran

वहीं पास के घरों में भी दहशत फैल गई। भूस्खलन लगातार बढ़ता जा रहा है। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। यहां जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। आपदा प्रबंधन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 11 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। भूस्खलन की जद में आने वाले मकानों को खाली किया जा रहा है।

jagran

सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को स्कूल, पंचायत भवन और रिश्तेदारों के यहां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है।

jagran

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कर रही है। उन्होंने बताया कि 11 मकानों पर लगातार खतरा बना है, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कुल 18 परिवार हैं, जिसमें 117 लोग हैं। जबकि 24 जानवर हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने का प्रयास चल रहा है। इधर, प्रभावित लोगों के सामने आशियाने का संकट पैदा हो गया है। घटना के बाद मौके पर तहसीलदार मंजू राजपूत समेत प्रशासन की टीम मौजूद है।

Related Articles

Back to top button
Event Services