आपको ठंडा का अहसास करवाएगा खरबूजा मिल्क शेक,आजमाए ये रेसिपी
गर्मी के दिनों में कई लोगों को ठंडा पेय पदार्थ सबसे अधिक पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी ठंडा पीना पसंद करते हैं तो आप खरबूजा मिल्क शेक बना सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है और आपको यह पीने में भी स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानते हैं खरबूजा मिल्क शेक बनाने की विधि।
खरबूजा मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री-
500 ग्राम खरबूजा
2 बड़े चम्मच चीनी
1 कप दूध
आइस क्यूब
खरबूजा मिल्क शेक बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले खरबूजा (Musk Melon) को अच्छे से धोकर, उसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसके बाद मिक्सी जार में कटे हुए खरबूजे के टुकड़े और चीनी डाले। इसके बाद आप जार में दूध और आइस क्यूब डाले। इसके बाद मिक्सी को चालु करके 1-2 मिनिट के लिए चलाये। लीजिये टेस्टी ठंडा-ठंडा मस्क मेलोन (खरबूजा) मिल्क शेक (musk melon milk shake recipe in hindi) बनकर तैयार है। इसे आप अपने मेहमानों को पीला सकते हैं और खुद भी पी सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।