Uttarakhand

अमित शाह ने टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर भरी चुनावी हुंकार, कहा-कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर किया अत्याचार

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार बस कुछ ही घंटों में थम जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह धनोल्टी के साथ ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों पर अत्याचार किया है। 

चुनाव प्रचार के लिए अब जब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं तो इस दौरान भी स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ सभाएं निर्धारित की गई हैं। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टिहरी गढ़वाल जिले के धनोल्टी में सभा कर चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान उनके साथ अनिल बलूनी भी थे।

प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा

गृहमंत्री अमित शाह ने धनोल्टी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और भाजपा ने उत्तराखंड को संवारा है। इस दौरान वे कांग्रेस पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। शाह ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने यहां के लोगों पर अत्याचार किया।

भाजपा की उपलब्धियां लोगों के सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निमाण किया। बदरीनाथ में ढाई सौ करोड़ का का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और इस पर कार्य शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का देखते हुए वैक्सीन अवश्य लगाएं और कोविड नियमों का पालन करें।

इसके बाद शाम को शाह देहरादून जिले की रायपुर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यमकेश्वर, सल्ट व रामनगर में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ भी गढ़वाल मंडल में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services