Biz & Expo

अब घर बैठे हो जाएंगे सभी जरूरी बैंकिंग काम, SBI दे रहा है ये सुविधा

नई दिल्ली, आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनको अक्सर ही अर्जेंट तौर पर बैंकिंग जरूरतों से संबंधित सेवाओं की आवश्यकता होती होगी। लेकिन हर बार आपके लिए बैंक जाना संभव नहीं होता होगा। अपने ग्राहकों की इस समस्या को दूर करने के लिए State Bank Of India(SBI) ने अब Toll Free नंबर की शुरुआत की है। इसके जरिए आप इस कोरोना काल में घर बैठे कॉन्टैक्टलेस बैंकिंग सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं। SBI ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई है।

क्या लिखा है SBI ने

SBI अपने ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं का विस्तार करते हुए Toll Free नंबर 1800 112 211 और 1800 425 3800 की सुविधा प्रदान कर रहा है। SBI ने अपने एक ट्वीट के जरिए ग्राहकों को सूचित करते हुए लिखा है कि, अपने घर पर सुरक्षित रहें, हम आपकी सेवा में तत्पर हैं। SBI आपको कॉन्टैक्टलेस सर्विस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिसके जरिए आप अपनी अर्जेंट बैंकिंग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। हमारे Toll Free नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें।

और कौन सी सेवाएं हैं मौजूद

इसके अलावा SBI ने अपने ट्वीट में अन्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई है। SBI ने अपने ट्वीट में जिक्र किया कि आप अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हमारे Toll Free नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें। इसके जरिए आप AVR के द्वारा अपने बैलेंस और लास्ट 5 ट्रांजैक्शन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप SMS के द्वारा भी अपना बैलेंस और लास्ट 5 ट्रांजैक्शन पता कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस नंबर पर कॉल करके अपने ATM को ब्लॉक या रिज्यूम भी कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करके आप ATM पिन जनरेट करना, नया ATM कार्ड ईश्यू कराना जैसी सुविधाओं का लाभ घर बैठे हासिल कर सकते हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services