Health

अगर आपको भी सूखे खाना है पसंद ,तो जरुर पढ़ें उससे होने वाले नुकसान

आज के समय में कई लोग सूखे मेवे खाने को बेहतरीन मानते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए फायदेमंद है। हालाँकि इनको खाने से कई नुकसान भी हो सकते हैं और आज हम आपको उन्ही नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं 

पेट की समस्या – आपको बता दें कि सूखे मेवे में भरपूर फाइबर होता है। जी दरअसल ठंड में फाइबर युक्त भोजन करने की सलाह दी जाती है, हालाँकि अगर आप हद से अधिक मेवे का सेवन करते हैं तो आपको पेट दर्द, ऐंठन, पेट दर्द, कब्ज, दस्त की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ना – वजन बढ़ने की एक वजह सूखे मेवे भी हैं। जी हाँ, इनको खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। आप सभी को बता दें कि सूखे मेवे में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। वहीँ इसका अधिक सेवन करने से आपका वजन बढ़ना जाहिर है।

डायबिटीज – शुगर के मरीजों को ठंड में भी अपने खान-पान का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। जी दरअसल सूखे मेवे में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है, हालाँकि इनमे चीनी भी होती है।  ऐसे में रोज कितनी मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए और सूखे मेवे से दूरी बनानी चाहिए।


डायरिया के शिकार – सूखे मेवे खाने में जितने अच्छे लगते हैं, सेहत के लिए लाभदायक भी होते हैं। यह फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, हालाँकि हद से अधिक सेवन से आपको डायरिया भी हो सकता है। इस वजह से ड्राईफ्रूट थोड़ा – थोड़ा खाने की सलाह दी जाती है।

अस्थमा के मरीज बरते सावधानी – सर्दी के मौसम में अस्थमा मरीजों के लिए थोड़ा कठिन भरा समय होता है। जी दरअसल, सूखे मेवे खराब नहीं हो इसके लिए उसपर सल्फर डाइऑक्साइड का इस्तेमाल किया जाता है। इसे सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन सीमित मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है। हालाँकि अस्थमा वालों को इससे अधिक एलर्जी हो सकती है, इस वजह से उन्हें कम ही सूखे मेवे खाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
Event Services