GovernmentUP NewsViral
लखनऊ पिकनिक स्पॉट पार्क पर यमुना झील पर स्थानीय लोगों द्वारा सफाई अभियान

लखनऊ। मालवीयनगर हाई पर्चेज कालोनी स्थित पिकनिक स्पॉट पार्क पर यमुना झील पर स्थानीय लोगों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
श्रमदान के माध्यम से सिल्ट और जलकुंभी निकालने का कार्य किया गया। इस श्रमदान कार्यक्रम में डॉ. सौरभ पालीवाल, गौरव वाजपेयी, गणेश कन्नौजिया, शरद तिवारी, अज्जू त्रिपाठी, ओम धवन, अनुज मिश्रा, जितेंद्र गांधी, नीरज सिंह, अंजनी कश्यप, अमन त्रिपाठी, नवीन विरमानी, अमन कश्यप, राहुल, शरद गुप्ता, राकेश कन्नौजीय, ध्यानचंद, राजेश कन्नौजिया, पप्पू पाल, अंशु श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
लोगों ने यमुनाझील में सफाई कर हजारों किलो कचरा और जलकुंभी निकाली। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है जब तक हमारी झीलों का उद्धार नही होगा,तब तक हम रुकेंगे नही झुकेंगे नही।
झील में श्रमदान का कार्यक्रम आने वाले प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।