Uttar Pradesh

रामनगरी अयोध्या में आज पारा 2 डिग्री पहुंचा, 2021 के बाद यह सबसे ठंडी सुबह

रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार की सुबह जबरदस्त ठंड के बीच हुई। पारा 2 डिग्री पहुंच गया। 2021 के बाद यह सबसे ठंडी सुबह है। 2021 में भी जनवरी में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इसके पहले 2017 में 1.5 डिग्री सेल्सियस और 2018 में 1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के सीताराम मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सुबह 7 बजे रिकॉर्ड किया गया है। अभी एक-दो दिन और इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलती नहीं दिखाई पड़ रही है। लगातार छठे दिन सूर्य ना निकलने की वजह से गिरे हुए तापमान से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। जबरदस्त ठंड की वजह से सड़कें सूनी हो गई हैं। लोगों की सुबह 11 बजे के बाद ही हो रही है । बेहद जरूरी काम के लिए ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। घने कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं । लोग अपनी यात्राएं रद कर रहे हैं। स्टेशनों पर यात्री कम ही नज़र आ रहे हैं। बसों में भी यात्री कम ही दिखाई पड़ रहे हैं।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services