Entertainment
मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने पहुंची लोकगीत गायिका Malini Awasthi
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मालिनी अवस्थी

मीरजापुर। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में आर्शीवाद लेने लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी(Folk song singer Malini Awasthi) पहुंची। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की पत्नी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन और त्रिकोण यात्रा की।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मालिनी अवस्थी (Folk song singer Malini Awasthi), मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में पहुंची। कोरोना महामारी की वजह से मां का चरण स्पर्श प्रतिबंधित है। मालिनी ने गर्भ गृह में ही ध्यान करते हुए मां से आशीर्वाद लिया। काली खोह स्थित मां काली माता और अष्टभुजा पहाड़ पर स्थित मां अष्टभुजी देवी के दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद वे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क @adeventmedia:9336666601- अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।