Life Style

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल बरेली में ”आर्ट एली  2020”

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल बरेली में ''आर्ट एली  2020''

October 2, फीनिक्स यूनाइटेड मॉल ने अपनी तरह की एक अनूठी कला प्रदर्शनी आर्ट एली  2020” का आयोजन किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए, बरेली के 10 प्रतिष्ठित कलाकारों को कैनवास पर लाइव पेंटिंग करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस आयोजन कला और मनोरंजन का एक अनूठा मिश्रण था, जिसने कलाकारों को उनके कला कौशल को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया। प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग अब मॉल की लॉबी में रखे स्थापित पैनलों पर स्थायी कलाकृति के रूप में  प्रदर्शित की जाएगी।                                                                                                                                                  आर्ट एली  2020 के आयोजन का उद्देश्य मॉल में आने वाले ग्राहकों को एक विशिष्ट और अनूठा अनुभव देना था, चाहे वह कला पारखी हों या खरीददारी करने आए सामान्य ग्राहक। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किए गए सभी चित्रकार स्थानीय रूप से बरेली से ही हैं। इन चित्रकारों की रचनाएं कला के माध्यम से उनकी जीवंत भावना को व्यक्त करती नजर आईं। इस आयोजन का उद्देश्य  चित्रकारों की चित्रकारी के माध्यम से विरासत, संस्कृति, उत्सव, अमूर्त, समकालीन, सकारात्मकता के महत्व को रेखांकित करना और नई दुनिया व उसके विजन को लोगों के सामने लाना था, जो लाइव पेंटिंग के दौरान प्रदर्शित भी हुआ।          अपनी कला का सजीव प्रदर्शन करने वाले कलाकारों में अजीम निदा मंसूरी-बुद्ध पेंटिंगउमेश गंगवार- समकालीन कलाडॉ. आंचल आर. अग्रवाल-एब्सट्रैक्ट पेंटिंगपरमानंद-मॉडर्न आर्टसुनील कुमार-फेदर -मॉडर्न आर्टदारकेशन-मॉडर्न आर्टअदिति रस्तोगी- रियलिस्टिक लैंडस्केपनाहिद अख्तर-लैंडस्केप पेंटिंगविनीता सक्सेना-रियलिस्टिक आर्ट और पुष्पा गौतम-लैंडस्केप पेंटिंग शामिल थे। अपने विचारों को साझा करते हुए श्री संजीव सरीनसेंटर डायरेक्टर ने कहा, “हम फीनिक्स यूनाइटेड में कलामनोरंजन और खरीदारी के संयोजन से अपने ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button