अजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर सहवाग, हरभजन समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई…
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को उनकी बेहतर तकनीक और विदेशी धरती पर खेली गई कुछ बेहतरीन पारियों की वजह से जाना जाता है। 6 जून को टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का जन्मदिन होता है और भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और चेतेश्वर पुजारा ने उनको इस खास दिन पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सबसे कम आंके जाने वाले क्रिकेट में से एक बताया। सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, दुनिया के सबसे कम आंके जाने वाले क्रिकेटर में से एक, एक शख्स जिसने भारत को विदेशी धरती पर उसकी सबसे यादगार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अजिंक्य रहाणे आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपको ताकत दे और आप हर एक चुनौती से लड़ पाए।
हरभजन सिंह ने लिखा, जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं अजिंक्य रहाणे, आप यूं ही हंसते रहें ओर आपका आने वाला साल शानदार हो।
रहाणे के साथी पुजारा ने लिखा, आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं भाई, दुआ आने वाले सालों में आपको काफी सफलता मिला। रोबिन उथप्पा ने भी रहाणे के अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई देते हुए एक संदेश दिया।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।