State NewsUttar Pradesh

पीलीभीत: पालिका बोर्ड की बैठक में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मानचित्र सर्वसम्मति से मंजूर

सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पीपीपी मॉडल के तहत दूधिया मंदिर रोड और नकटा दाना चौराहे पर निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मानचित्रों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी डलावघरों से प्रतिदिन सुबह से ही कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए और बारातघरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों पर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वहीं, अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने दूधिया मंदिर के पास कूड़ा डालने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को उक्त स्थान पर कूड़ा डलवाना बंद कराने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने को कहा।

बैठक में सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, विपिन गंगवार, राशिद हुसैन, चैतन्य गंगवार, अनस अंसारी, निजाकत अली कादरी, शरीफ अंसारी, इकबाल हजरत, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, प्रतीक अग्रवाल, पल्लवी, शबनम, शैलेन्द्र कौर सहित अन्य सभासद एवं पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button