Uttar Pradesh

व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान-लखनऊ

लखनऊअखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज से प्रारंभ किए गए व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान के अंतर्गत ट्रांस गोमती क्षेत्र के इंदिरानगर सुगमऊ उद्योग व्यापार मंडल द्वारा वृहद व्यापारी जोड़ों सदस्यता अभियान चलाया गया जिस के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल रहे।

    संदीप बंसल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए आवाहन किया की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश और देश में कोई भी व्यापारी असंगठित नहीं रहना चाहिए सभी व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य प्रत्येक पदाधिकारी का संकल्प होना चाहिए तभी व्यापारी समाज और ताकतवर और एकजुट होगा उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है व्यापारी वर्ग को अपने सम्मान के प्रति और जागरूक होना पड़ेगा

 हकीकत यही है की सीमा की सुरक्षा का काम एक फौजी करता है तो देश की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा का काम एक व्यापारी करता है इसलिए दोनों को बराबर का सम्मान देश में मिलना चाहिए जबकि ऐसा नहीं है।

      अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लखनऊ महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, युवा महामंत्री अश्वन वर्मा  ने बताया की इस अवसर पर समस्त व्यापारियों के लिए तहरी भोज का भी आयोजन किया गया एवं लगभग 100 से अधिक व्यापारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।.

     इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों में राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश मंत्री हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, कन्हैया लाल मौर्य, आकाश गौतम, युवा प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता  कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बेग, युवा अध्यक्ष आसिम मार्शल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सोनकर, मनीष अग्रवाल, सुगामऊ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष.. अनिल कश्यप, विक्रम वर्मा, संजय गुप्ता, पदम जैन,अनुज गौतम, नीरज गुप्ता, मोहनीश त्रिवेदी, नरेंद्र त्रिपाठी, रज्जन खान,रूप यादव, राजीव अरोड़ा, जावेद अख्तर, रमेश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Event Services