BiharSocial

‘देशद्रोहियों का वोट’, अपने इस बयान पर कायम हैं गिरिराज सिंह; सियासी पारा हाई!

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह ‘पाकिस्तान परस्त देशद्रोहियों का हमें वोट नहीं चाहिए’ वाले बयान पर कायम हैं। उनके उक्त बयान पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयोग को शिकायत भी दी है।

इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं अपने उस बयान पर कायम हूं। मुझे सिर्फ राष्ट्रभक्त और भारत की संस्कृति संप्रभुता से प्यार करने वाले लोगों का ही वोट चाहिए।

‘पूर्व सांसद पर केस दर्ज होना चाहिए’

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह एक धर्म विशेष को यह प्रमाण पत्र देना चाहते हैं कि वह भारत विरोधी है। इस आधार पर आदर्श आचार संहिता के प्रविधानों के तहत उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए।

‘ऐसे लोगों को भारत की मिट्टी से प्रेम नहीं…’

उन्होंने कहा कि उनकी यह मानसिकता इस विचारधारा पर आधारित है कि कम्युनिस्ट पार्टी ने कभी भी भारतीय शब्द को अपनी पार्टी के आगे नहीं लगाया। गिरिराज ने कहा कि उक्त पार्टी की विचारधारा भारत में विदेशी भूमि से आयातित है। ऐसे लोगों को भारत की मिट्टी से कोई प्रेम नहीं है।

इसी कारण ऐसे लोग भारत, भारतीयता, भारतीय संस्कृति, संप्रभुता एवं राष्ट्रवाद के पक्ष में खड़े होने वालों को खिलाफ अनर्गल बयान व आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services