Uttar Pradesh

UP Election 2022 : बिथरी सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र शर्मा को जीत दिलाएगा जनता का साथ…

बरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान, Door To Door कैंपेन और जनसभाएं कर रही है। बरेली जिले की 123 बिथरी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र भी लगातार सक्रिय हैं और जनता का आशीष ले रहे हैं।


भाजपा प्रत्याशी डॉ. राघवेंद्र ने शनिवार को बिथरी विधानसभा के सेंधी सेधा, महातिया, मलगांव, इस्लामाबाद, भरताना, बेहटा लालच, बाकरगंज, कुसारी, आनंतपुर, बिहारीपुर, पमारी, पखुरानी, मकरंदपुर, कुडडा एवं भीकमपुर गावों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, यादव मंडल अध्यक्ष रामफूल सिंह, दुर्गा प्रसाद मौर्या, देशपाल सिंह, ब्रजराम मौर्या, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह यादव उर्फ डब्लू यादव, बागेश यादव ग्राम प्रधान भरताना एवं अजेंद्र यादव बाकरगंज के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


गरीब तबके के लोगों तक भी पहुंचेगा लाभ

डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में कहा कि जिस प्रकार से पिछले पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव के सभी जाति और धर्मों के लिए कार्य किए, उसी प्रकार आगे भी समाज के उत्थान के लिए, गरीब तबके के लोगों को अधिक से अधिक सुविधा पहुंचाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी योजनाओं का लाभ कुछ बिचौलियों के कारण लोगों तक नहीं पहुंचा है, उन बिचौलियों को दूर करने का कार्य यह क्षेत्र में करेंगे और गरीब जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का काम होगा।


वहीं, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब यादव समाज के लिए नहीं रही। वह केवल एक वर्ग और धर्म की पार्टी बनकर रह गयी है। उसने कभी भी यादवों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया है, जब से अखिलेश यादव ने पार्टी का पदभार संभाला है। भाजपा ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख बनाया है और वह लगातार क्षेत्र में सभी समाज के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वह बिथरी विधानसभा में विकास की गंगा बहा देंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services