‘जब तक हिन्दी भाषी क्षेत्र और एसवाईएल का पानी नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’

चण्डीगढ/नई दिल्ली/अंबाला, 14 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान साहब कहते हैं कि चण्डीगढ हमारा हैं लेकिन चण्डीगढ तुम्हारा तब है जब तुम हिन्दी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर दोगे, जब हमें (हरियाणा को) एसवाईएल का पानी दे दोगे, जब तक ये नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’।
श्री विज आज चण्डीगढ में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
अगले परिसीमन के बाद संभवतः हरियाणा विधानसभा के 120 सदस्य हो जाएंगें – विज
उन्होंने कहा कि ‘‘हम (हरियाणा) बैठे हुए हैं तभी तक बैठे हुए हैं, क्यांेकि जो (हरियाणा-पंजाब के बीच) समझौता हुआ है, वे (पंजाब) उसे लागू ही नहीं करते हैं तो चण्डीगढ किस प्रकार से तुम्हारा (पंजाब) हुआ’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जिस समय पंजाब और हरियाणा अलग हुए, तो उस समय हरियाणा को इसमें (वर्तमान विधानसभा परिसर) अक्मोडेट किया गया। उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में 90 सदस्य है और अगला परिसीमन बनाया जाता है तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 120 सदस्य हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा में 120 सदस्यांे के बैठने की जगह नहीं हैं और जगह चाहिए और इस संबंध में पहले से ही हमने (हरियाणा) तैयारी कर दी थी’’।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601