Uttarakhand

UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखण्ड कृषि, उद्यान और पशुपालन विभागों में 645 ग्रुप सी पदों की भर्ती

UKPSC Recruitment 2023 उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर एक्टिव लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उत्तराखण्ड कृषि विभाग उद्याग विभाग और पशुपालन विभाग में ग्रुप सी के 645 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। UKPSC Recruitment 2023: उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तराखण्ड सरकार के कृषि विभाग, उद्याग विभाग और पशुपालन विभाग में ग्रुप सी के कुल 645 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है। आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को जारी अधिसूचना (सं. A-2/DR(AHA)/S-1/2023-24) के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी के 354 पदों, उद्यान पर्यवेक्षक के 245 पदों, उद्यान निरीक्षक के 27 पदों, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के 3 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 5 पदों, सहायक पौंध सुरक्षा अधिकारीक के 2 पदों और चारा सहायक के 8 पदों पर भर्ती की जानी है।

UKPSC Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ukpscnet.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से चल रही है और उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं भरना है।

UKPSC Recruitment 2023: आवेदन से पहले जानें योग्यता

उत्तराखण्ड ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 43 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखण्ड के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

Related Articles

Back to top button
Event Services