State NewsUttar Pradesh

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिशप कॉनराड स्कूल में हुआ वृक्षारोपण

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत शुक्रवार को बिशप कॉनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैंट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र मौर्य ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रॉयल एंथनी, उप-प्रधानाचार्य श्री इग्नेशियस, फादर वेंसेस, सिस्टर हेलेन, ओशीन मैसी, मोनिका अरोड़ा तथा सुमित्रा सहित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य फादर रॉयल एंथनी ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement..

Related Articles

Back to top button