UncategorizedUttar Pradesh

टाउन हॉल विद्यालय समूह ने मेधावी छात्रों व शिक्षकों का किया भव्य सम्मान

लखनऊ। टाउन हॉल विद्यालय समूह द्वारा जानकीपुरम परिसर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में सम्पन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव आई ए एस, अनुसचिव, उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, शैलेश पांडेय, यातायात निरीक्षक सुमित मिश्रा, सड़क सुरक्षा निरीक्षक लखनऊ तथा प्रभाकर नागो, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में संस्थापक प्रबंधक डॉ. आई. डी. रस्तोगी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। विशिष्ट अतिथियों एवं डॉ. रस्तोगी ने मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता सम्मान प्रदान किया, वहीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की शानदार सफलता के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में डॉ. आई. डी. रस्तोगी ने कहा कि टाउन हॉल की मूल्य-आधारित एवं समय-परखी शिक्षण पद्धति ही निरंतर उत्कृष्ट परिणामों की आधारशिला है।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए अनुशासन, परिश्रम और बड़े सपनों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह प्रेरणा, गौरव और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button