Religious

आज का राशिफल 16 मार्च

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज चन्द्रमा इसी राशि में है। शुभता रहेगी। जॉब में चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति करवा सकते हैं वहीं व्यवसाय से सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। पीला रंग शुभ है।
 
2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज बेवजह के विवादों से बचना होगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कुछ नए कार्य की योजना बनेगी। नीला रंग शुभ है। जॉब में गुरु व चन्द्र गोचर से लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज छात्र करियर को नई दिशा देंगे। मित्रों संग यात्रा सफल हो सकती है। नीला रंग शुभ है। क्रोध से बचें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: हेल्थ से तनाव हो सकता है। आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के लेन देन में सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: छात्र करियर में उन्नति से खुश रहेंगे। जॉब में कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर सचेत रहें। गाय को गुड़ खिलाएं।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन शुभ व मंगलमय है। धार्मिक अनुष्ठान करने का समय है। आज व्यवसाय में धन के आगमन से खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उत्कर्ष है। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यावसायिक करियर में उत्कर्ष है फिर भी धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।  

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। हेल्थ में लापरवाही से बचें। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में अपने कार्यों को नई सकारात्मक दिशा देंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को करियर में प्रगति से सुख मिलेगा। शिक्षा में उन्नति है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से कष्ट मिल सकता है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं। छात्र करियर को नई दिशा देंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services