Religious

आज है चैत्र पूर्णिमा, यहाँ जानिए पंचांग

आज के समय में लोग पंचांग देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 27 अप्रैल का पंचांग।

27 अप्रैल का पंचांग-

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, स्वाती नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग रात्रि 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ, बव करण प्रातः 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – चैत्र पूर्णिमा, चतुर्थ (अंतिम) शाही स्नान, कुंभ पर्व (हरिद्वार)

सूर्योदय का समय 27 अप्रैल: सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 अप्रैल: शाम 06 बजकर 53 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग अगली सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्‍यरात्रि 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक। वर्ज्य काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 28 मिनट तक।

Related Articles

Back to top button
Event Services