Entertainment

इंस्टाग्राम पर आते ही साउथ के इस सुपरस्टार ने बना डाला रिकॉर्ड, चंद घंटों में 4 मिलियन के पार पहुंचे फॉलोअर्स

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने रविवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। फोटो शेयरिंग ऐप से दूर रहने वाले विजय ने जैसे ही इंस्टा पर एंट्री मारी उनके फैंस के बीच ये न्यूज वायरल हो गई। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में एक्टर के फैंस मिलियंस में पहुंच गए।

पहले पोस्ट से छाए विजय

इंस्टाग्राम पर थलापति विजय ने ‘एक्टर विजय’ के नाम से अपनी प्रोफाइल बनाई है। सबसे पहले पोस्ट में उन्होंने अपनी एक कैंडिड तस्वीर शेयर की और फैंस के लिए कैप्शन में लिखा, ”हेलो ननबाज एंड ननबीज।”

मिलियंस में पहुंचे फॉलोअर्स

3 अप्रैल को विजय के पोस्ट शेयर करते ही चंद घंटों में पोस्ट पर चार मिलियन से ज्यादा लाइक्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा कमेंट्स आ गए। इस पोस्ट को शेयर करने के एक घंटे के अंदर ही विजय को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया। पोस्ट में विजय सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। व्हाइट शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने एक्टर हैंडसम लग रहे हैं।  

रश्मिका और कीर्ति ने तुरंत किया फॉलो

विजय के फॉलोअर्स की लिस्ट में रश्मिका मंदाना और कीर्ति सुरेश जैसी पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है। विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही ये दोनों पहले सेलिब्रिटी बने जिन्होंने एक्टर को फॉलो किया। इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने के एक दिन बाद यानी 3 अप्रैल तक विजय के फॉलोअर्स बढ़कर 4.4 मिलियन हो चुके हैं। वहीं, विजय ने अभी तक किसी को भी फॉलो करना शुरू नहीं किया है।

लियो’ में नजर आएंगे विजय

थलापति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द फिल्म ‘लियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ त्रिशा कृष्ण लीड रोल में हैं। ‘लियो’ 2023 की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है। आखिरी पर विजय ‘वारिसु’ में नजर आए थे। फिल्म में विजय के साथ फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना थी। ‘वारिसु’ ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।  

Related Articles

Back to top button
Event Services