Food & Drinks

 तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं जम पाती बिना क्रैक वाली गाढ़ी दही? अपनाएं ये टिप्स

 गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और हर घर में दही की खपत भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में घर पर ही दही जमाना किफायती रहेगा। लेकिन अगर आपको गाढ़ी दही जमाने में दिक्कत आ रही है तो फॉलो करें ये टिप्स।

भारतीय रसोई में दही जमाने की आदत सदियों से रही है। वहीं आज के समय में जहां डिब्बा बंद दही आसानी से उपलब्ध होते हैं, कुछ घर ऐसे हैं जो खुद से दही जमाना पसंद करते हैं। घर पर दही जमाने के कई कारण हो सकते हैं, पहला तो यह कि ये काफी किफायती होता है, दूसरा ये काफी आसान होता है। हालांकि, कुछ लोग इसे परफेक्ट तरीके से जमा पाने में कामयाब नहीं हो पाते। दही जमाना जितना सरल है उतना ही ट्रिकी भी, बस आपको हर स्टेप को ठीक से समझने की आवश्यकता है। अगर आपको भी घर पर गाढ़ी दही जमाने में मुश्किल आ रही है, तो इन आसान से टिप्स अपनाकर बहुत ही कम समय में परफेक्ट दही जमा सकते हैं।

गाढ़ी दही जमाने के लिए टिप्स-

1. मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध गर्म करें। बड़े बर्तन का इस्तेमाल करने से दूध उबलने पर छलकने से बच जाएगा।

2. दूध को मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबलने दें क्योंकि इससे दही गाढ़ी होगी।

 3.अब दूध को आंच से उतार लें और रूम टेम्परेचर पर होने दें।

4. ध्यान रखें कि दूध गुनगुना ही रहे और पूरी तरह से ठंडा न हो।

5. अब दूध को झागदार बनाइये। ऐसा करने के लिए दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में 4 से 5 बार पलटिए या फिर जब तक दूध झागदार न हो जाए।

6. झाग वाला दूध दही को गाढ़ा करने में मदद करता है।

7;अब दूध में 2 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

8. इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में डालें, जिसमें आपको दही जमाना है।

9. इसे ढक्कन से ढककर अलग रख दें। ध्यान रखें कि इसे तबतक न हिलाएं जबतक यह सेट न हो जाए।

10. दही जमने के लिए रातभर रख दें और आपका गाढ़ा दही बनकर तैयार हो जाएगा।

11. दही की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services