ReligiousUttarakhand

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर आज वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं। दोनों धामों में हजारो श्रद्धालु कपाट खुलने के अवसर के साक्षी बने। पूरा वातावतरण गंगा और यमुना मैय्या के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।

चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम यमुनोत्री के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। चारधाम यात्रा 2024 का शुभारंभ हो गया है। मां यमुना जी की उत्सव डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए हैं। इससे पूर्व माँ यमुना जी के प्रवास खरसाली (खुशीमठ) में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी, पूजा-अर्चना के बाद मां यमुना जी की डोली अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Back to top button
Event Services