मालिहाबाद में आयोजित होगा आमंत्रित – दावत-ए-आम मैंगो फेस्टिवल

आम, संगीत, स्वाद और संस्कृति का अनूठा संगम 21 जून को
लखनऊ। आमों की राजधानी कहे जाने वाले मालिहाबाद में इस वर्ष एक भव्य और अनूठे आयोजन “आमंत्रित – दावत-ए-आम (मैंगो फेस्टिवल)” का आयोजन 21 जून 2026 को किया जा रहा है। यह विशेष उत्सव दोपहर 3 बजे से महादेवन फार्म, चिरंजीवी नाथ मंदिर के निकट, जानकापुर सुखाखेड़ा, मलीहाबाद में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार यह केवल एक मैंगो फेस्टिवल नहीं, बल्कि लखनऊ की समृद्ध आम संस्कृति, संगीत, खान-पान और विरासत का उत्सव है। कार्यक्रम में आगंतुकों को दुर्लभ एवं चुनिंदा आमों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा, साथ ही फार्म टूर के माध्यम से आम उत्पादन और बागवानी की विशेष जानकारी भी प्राप्त होगी।फेस्टिवल में लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा चाट, डिनर, समर कूलर्स, क्राफ्ट बाजार तथा बच्चों एवं परिवारों के लिए मनोरंजक गतिविधियों की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन परिवारों, मित्रों, कॉर्पोरेट समूहों एवं आम प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा फोटोग्राफी की भी अनुमति होगी।सीमित संख्या में पास उपलब्ध हैं तथा अर्ली बर्ड ऑफर्स वर्तमान में जारी हैं। आयोजकों ने लोगों से इस अनोखे आम उत्सव का हिस्सा बनने और मालिहाबाद के विश्व प्रसिद्ध आमों की मिठास का आनंद लेने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
- तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
- समय: दोपहर 3:00 बजे से
- स्थान: महादेवन फार्म, चिरंजीवी नाथ मंदिर के निकट, जानकापुर सुखाखेड़ा, मलीहाबाद, लखनऊ
- मुख्य आकर्षण: लाइव म्यूजिक, रेयर मैंगो टेस्टिंग, फार्म टूर, समर कूलर्स, चाट एवं डिनर, क्राफ्ट बाजार और मनोरंजन गतिविधियां।
Advertisement…..



