यूज किए कंडोम में फंस गया सांप, स्थानीय लोगों ने तड़पते दिखा तो किया ऐसा…
कंडोम में फंस गया सांप, स्थानीय लोगों ने तड़पते दिखा तो किया ऐसा...

मुंबई में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक सांप यूज्ड कंडोम में फंस गया।
इसकी वजह से सांप की जान खतरे में पड़ गई थी। लेकिन मौके पर पहुंची वन विभाग ने पहुंच कर सांप की जान बचा ली।
कंडोम में फंसने की वजह से सांप को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिस वजह से उसे बेचैनी होने लगी और वो तड़पने लगा।
मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, 2 जनवरी को मुंबई के कांदिवली इलाके में ग्रीन मीडोज हाउसिंग सोसाइटी के पास सांप को तड़पते हुए देखा गया था।
मीता मालवंकर नाम की महिला ने सांप को बचाने वाली संस्था को फोन किया जिसके बाद उन्हें घटनास्थल पर बुलाया गया था।
स्थानीय लोगों को पहले लगा कि कोई प्लास्टिक की थैली सांप के मुंह में फंसी है जिसकी वजह से वह बेचैन हुआ।
मौके पर पहुंची टीम ने जांच किया तो पता चला कि जिसे लोग प्लास्टिक की थैली समझ रहे थे असल में वो इस्तेमाल किया हुआ कंडोम था।
सांप बचाने वाली संस्था के कर्मचारियों ने सांप के मुंह से कंडोम को बाहर निकाला।
मीता मालवंकर के मुताबिक चेहरे पर कंडोम होने की की वजह से सांप को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
मामले में, अज्ञात लोगों के खिलाफ जानवर के साथ इस तरह की क्रूरता करने के लिए केस दर्ज किया गया है।
बचाए गए सांप को मुंबई के बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ले जाया गया।
नेशनल पार्क में पशु चिकित्सा अधिकारी ने सांप की जांच की और अब उसकी स्थिति ठीक है।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो कुदाल लेकर घर धमक पड़ी गर्लफ्रेंड, फिर किया ऐसा कि…
यह भी पढ़ें: महिला के साथ गंदा काम कर रहा था युवक, मिली ऐसी सजा जिंदगीभर रहेगा याद…
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601