State NewsUttar Pradesh

शैलेष लोढ़ा की सुपुत्री स्वरा का भव्य वैवाहिक समारोह जोधपुर में संपन्न

प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं टीवी जगत के चर्चित व्यक्तित्व शैलेष लोढ़ा की सुपुत्री आयुष्मती स्वरा का त्रिदिवसीय भव्य एवं दिव्य वैवाहिक समारोह राजस्थान के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

समारोह में राजनीति, पत्रकारिता, सिनेमा, टेलीविजन और साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देशभर से पहुंचे विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और भी आकर्षक बना दिया। समारोह की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और भव्य सज्जा ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।

वैदिक परंपराओं और आधुनिक आयोजन शैली के सुंदर समन्वय ने इस विवाह समारोह को विशेष बना दिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का ऐसा संतुलित स्वरूप देखने को मिला, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।

परिजनों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित युगल आयुष्मती स्वरा एवं आयुष्मान शाश्वत को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button