Government

संत गाडगे जी महाराज की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में

महान सन्त एवं समाज सुधारक संत गाडगे जी महाराज की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत संत गाडगे जी महाराज के चित्र पर पुष्पंाजलि से हुई।

यह जानकारी देते हुए अनु0जाति विभाग के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुशील कुमार बाल्मीकि ने बताया कि जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनु0जाति विभाग के पूर्वी जोन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राम सजीवन निर्मल एवं मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तनुज पुनिया मौजूद रहे।

इस मौके पर जयन्ती समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री राम सजीवन निर्मल ने कहा कि सन्त गाडगे का जीवन दर्शन हम सभी को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, सामाजिक एकता एवं सौहार्द बनाये रखने तथा साफ-सफाई पर जोर देने पर बल दिया था। .उन्होने कहा कि आज संत गाडगे के बताये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

अनु0जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तनुज पुनिया ने कहा कि संत गाडगे ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए व्यतीत कर दिया। उन्होने कहा कि संत गाडगे ऐसे संत थे जिन्होने सबसे पहले भारत देश में स्वच्छता अभियान पर जोर दिर दिया था।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज एक महान समाज सुधारक होने के साथ ही महान संत थे। उनका जीवन दर्शन युगो युगों तक हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

श्री सुशील कुमार बाल्मीकि ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वश्री नरेन्द्र गौतम, सुशील कुमार बाल्मीकि, सुशीला सोनकर, अनुपम चैधरी, लालू कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, यशवन्त प्रधान, रविन्द्र प्रसाद, राम कुमार रावत, दीन दयाल, राजू चैधरी, राजेश सोनकर, नितेश कुमार एवं लखनऊ जिला अध्यक्ष श्री विषम सिंह व शहर अध्यक्ष श्री अनुराग बाल्मीकि सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Event Services