State NewsUttar Pradesh
एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के तहत पर्यटन विकास की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी तथा पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने मंगलवार को पर्यटन भवन में बैठक कर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में पर्यटकों की संख्या, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में निवेश, चित्रकूट के पर्यटन विकास तथा पर्यटकों की आवाजाही की एआई आधारित गणना प्रणाली समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के अनुरूप पर्यटन क्षेत्र की भूमिका और संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements…….




