State NewsUttar Pradesh
निदेशक पद का कार्यभार संभालते ही मिली शुभकामनाएं

लखनऊ। अकादमी में आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन के तहत श्रीमती दीपा रंजन (आईएएस) ने अकादमी के निदेशक पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर अकादमी के माननीय अध्यक्ष डॉ. रति शंकर त्रिपाठी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अकादमी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रीमती दीपा रंजन का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में अकादमी की गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलने की आशा व्यक्त की। नई निदेशक के कार्यभार संभालने से अकादमी के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई गई।

Advertisement….





