State NewsUttar Pradesh

FUPC Expo 2026 के लिए Ornate Lucknow पूरी तरह तैयार, एस. पी. सिंह ने किया उद्योग जगत का स्वागत

लखनऊ। FUPC Expo 2026 के अवसर पर Ornate Lucknow के Owner श्री एस. पी. सिंह ने सभी Caterers, Chefs, Banquet Owners, Event Planners एवं Hospitality Professionals का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे प्रतिष्ठित कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी आयोजनों में से एक FUPC Expo 2026 की मेजबानी करना Ornate Lucknow के लिए गर्व और सम्मान की बात है।

उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय एक्सपो के लिए आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार है। देशभर से आने वाले उद्योग जगत के विशेषज्ञ, प्रतिष्ठित व्यवसायी, होटल एवं बैंक्वेट संचालक, शेफ, सप्लायर्स और विजिटर्स के स्वागत हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

श्री एस. पी. सिंह ने कहा कि यह एक्सपो केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विकास, नवाचार, नेटवर्किंग और नए व्यावसायिक अवसरों का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल एवं यादगार बनाने की अपील की।

FUPC Expo 2026 में आधुनिक किचन टेक्नोलॉजी, फूड प्रोडक्ट्स, हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस, लाइव डेमो, बिजनेस नेटवर्किंग और इंडस्ट्री से जुड़े अनेक नवीन उत्पाद एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को नए व्यावसायिक अवसरों और नवीनतम ट्रेंड्स की जानकारी प्राप्त होगी।

📅 आयोजन तिथि: 14–15 जुलाई 2026
📍 स्थान: Ornate Lucknow, लखनऊ

“By The Caterers, For The Caterers” – इसी उद्देश्य के साथ आयोजित यह एक्सपो उत्तर प्रदेश के कैटरिंग एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

Advertisements….

Related Articles

Back to top button