महिलाओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मैरीलैंड हॉस्पिटल में मिलेगा स्त्री रोग विशेषज्ञों का निःशुल्क परामर्श
लखनऊ |
महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए Maryland Hospital & Trauma Centre द्वारा चिनहट क्षेत्र में निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह Free Gynaecology Health Camp 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के दौरान गर्भावस्था परामर्श, डाइट सलाह, अनियमित पीरियड्स, PCOD/PCOS, संक्रमण संबंधी समस्याएं, बांझपन, मासिक धर्म में दर्द, मेनोपॉज और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर (BP) और बेसिक हेल्थ चेकअप की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाएं। यह शिविर मैरीलैंड हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, चिनहट तिराहा, लखनऊ में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए 8381-8831-56 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्वस्थ महिला, स्वस्थ परिवार




