योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई सहभागिता

लखनऊ, 5 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, हरित परिवेश और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के लिए संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026-27 में प्रदेश के विद्यालयों की व्यापक सहभागिता सामने आई है।
प्रदेश के 2,66,408 विद्यालयों में से 1,86,196 में प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि 1,79,793 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया। इनमें 1,62,054 विद्यालयों ने प्रक्रिया पूरी की। प्रदेश का अंतिम पूर्णता प्रतिशत 60.83% रहा।

जनपदवार प्रदर्शन में कानपुर देहात 83.17% के साथ पहले स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर 82.24% के साथ दूसरे और भदोही 77.62% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कौशांबी 75.22% और ललितपुर 73.78% के साथ शीर्ष पांच में शामिल रहे।
SHVR के माध्यम से विद्यालयों में स्वच्छता, हरित वातावरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है।
Advertisements…..





