Education

NTA ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए जारी किए नोटिफिकेशन, इस दिन एक्टिव होगा Link….

CUET 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 2 अप्रैल, 2022 से CUET 2022 के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

NTA की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि “अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02.04.2022 से खुलेंगे, उसी के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा”।

उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। उसी के लिए सीधा लिंक 2 अप्रैल, 2022 को एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवारों के पास CUET 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए 30 अप्रैल, 2022 तक का समय होगा।

CUET 2022: 12वीं पास छात्र इन 7 प्वाइंट में समझें कैसे मिलगा सेंट्रल यूनिवर्सिटिज में एडमिशन

NTA के अनुसार, CUET 2022 एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। CUET 2022 परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया, पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा शामिल है।

CUET UG के विभिन्न परीक्षण क्षेत्रों में सभी प्रश्न केवल कक्षा 12 के स्तर पर आधारित होंगे। कक्षा 12 बोर्ड के सिलेबस का अध्ययन करने वाले छात्र बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिन छात्रों ने 2022 (जैसे 2021 या 2020) से पहले अपनी कक्षा 12 पास कर ली है, ऐसे उम्मीदवार CUET UG 2022 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services