Government

Navratri 2023: नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़, देखें तस्वीरें

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से सीएम ने बात की और चॉकलेट भी दिया।

पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री योगी ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किए। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

मुख्यमंत्री ने योगी ने प्रदेश के लोगों को नवरात्र व हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत 2080 प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लेकर आये। यही कामना है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान बच्चों को भी दुलार किया और उन्हें बिस्कुट और चॉकलेट भी बांटे।

मुख्यमंत्री योगी यहां जब भी आते हैं गायों को गुड़ और चारा खिलाना नहीं भूलते।

शक्तिपीठ में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

शक्तिपीठ में उपासना करने के बाद उन्होंने बच्चे को भी दुलारा।

Related Articles

Back to top button
Event Services