MINI India ने झारखण्ड में बढ़ाया नेटवर्क, टाइटेनियम ऑटोज़ बना नया डीलर पार्टनर

रांची, 21 मई 2026
प्रीमियम ऑटोमोबाइल ब्रांड MINI India ने झारखण्ड में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए टाइटेनियम ऑटोज़ को नया ऑथोराइज़्ड डीलर पार्टनर नियुक्त किया है। यह कदम MINI India की उभरते प्रीमियम मार्केट्स में बढ़ती मौजूदगी को दर्शाता है। जयपुर, जोधपुर, सूरत और गुवाहाटी के बाद अब रांची में MINI की एंट्री ने कंपनी की विस्तार रणनीति को और मजबूत किया है।
इस अवसर पर BMW Group India के प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ ने कहा कि झारखण्ड में लक्ज़री मोबिलिटी और प्रीमियम डिज़ाइन की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे यह MINI के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार की मजबूत समझ और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के चलते टाइटेनियम ऑटोज़ उपभोक्ताओं को बेहतर खरीद अनुभव देने में सक्षम होगा।
वहीं, टाइटेनियम ऑटोज़ के डीलर प्रिंसिपल ने कहा कि यह साझेदारी MINI ब्रांड की अनोखी पहचान और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव को झारखंड के ग्राहकों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बदलती उपभोक्ता अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी सेल्स और सर्विस के उच्च मानकों के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
रांची स्थित नई Retail.NEXT डीलरशिप BMW Group की आधुनिक रीटेल अवधारणा पर आधारित है। एनएच-33, चकला, ओरमांझी में स्थित इस अत्याधुनिक यूनिट में BMW, MINI और BMW Motorrad ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया गया है। यहां आठ BMW कारें, एक MINI और सात BMW Motorrad वाहन डिस्प्ले किए गए हैं।
डीलरशिप में ग्राहकों के लिए लिविंग रूम जैसा आरामदायक माहौल तैयार किया गया है। BMW Genius ग्राहकों को प्रोडक्ट और सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जबकि Sales Consultancy Lounges निजी परामर्श के लिए उपलब्ध हैं। Multifunctional Handover Bay में नई और पुरानी गाड़ियों की डिलीवरी के साथ टेस्ट ड्राइव की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधा तथा BMW, MINI और BMW Motorrad की एक्सेसरीज़ एवं मर्चेंडाइज़ की नई रेंज भी उपलब्ध कराई गई है।




