Haryana
CM सैनी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़ में आज दोपहर में हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। सरकार राज्य के कर्मचारियों से जुड़े दो अहम फैसले ले सकती है। इन अहम फैसलों में सैनी सरकार अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की नीति बना सकती है। वहीं दूसरा फैसले में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को 58 से बढ़ाकर 60 साल कर सकती है। इस वजह से हरियाणा के कर्मचारियों की इस बैठक पर खास नजर है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601