Uncategorized

लखनऊ का फेवरेट ‘इंडियन ट्रेजर’ अब सिर्फ 7 दिन दूर

2-3 जुलाई को होटल क्लार्क्स अवध में लगेगा 67वां ग्रैंड फेस्टिवल्स स्पेशल एडिशन, 40+ ब्रांड्स होंगे शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन ‘इंडियन ट्रेजर’ का 67वां ग्रैंड फेस्टिवल्स स्पेशल एडिशन अब केवल 7 दिन दूर है। 2 और 3 जुलाई 2026 को होटल क्लार्क्स अवध, हज़रतगंज में आयोजित होने वाला यह दो दिवसीय आयोजन फेस्टिवल सीजन की अर्ली शॉपिंग के लिए लखनऊवासियों की पहली पसंद बनने जा रहा है।

आयोजक मिर्ज़ा तनवीर ने बताया कि इस बार देशभर के 40 से अधिक क्यूरेटेड ब्रांड्स मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, वाराणसी, इंदौर, गुजरात, कानपुर, आगरा, कश्मीर और लखनऊ सहित कई शहरों से अपने नए कलेक्शन के साथ पहुंचेंगे।

फेस्टिवल शॉपिंग के लिए मिलेगा शानदार कलेक्शन

एग्ज़िबिशन में चिकनकारी, मुकेश, जरी-जरदोजी, ऑर्गेंजा साड़ियां, अनारकली, शरारा-गरारा, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न ड्रेसेस, डिजाइनर ज्वेलरी, कुंदन-पोल्की सेट, सिल्वर ज्वेलरी, क्लच, पोटली बैग और मेंस एथनिक वियर उपलब्ध रहेगा।

होम डेकोर और वेलनेस भी रहेगा आकर्षण

ब्रास एवं मार्बल डेकोर, हैंडपेंटेड प्लेट्स, सुगंधित कैंडल्स, कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, ऑर्गेनिक ड्राई फ्रूट्स, फ्लेवर्ड टी-कॉफी, चॉकलेट्स, बेकरी प्रोडक्ट्स और केमिकल-फ्री स्किनकेयर उत्पाद भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे।

पहले दिन खरीदारी की सलाह

आयोजकों के अनुसार पिछले संस्करणों में लगभग 70 प्रतिशत ब्रांड्स का 60 प्रतिशत स्टॉक पहले ही दिन बिक गया था। इसलिए खरीदारों को 2 जुलाई सुबह 11 बजे से ही प्रदर्शनी में पहुंचने की सलाह दी गई है।

विज़िटर्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

  • तारीख: 2 एवं 3 जुलाई 2026
  • समय: सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
  • स्थान: होटल क्लार्क्स अवध, हज़रतगंज, लखनऊ
  • प्रवेश: पूर्णतः निःशुल्क
  • पार्किंग: वैलेट एवं सेल्फ पार्किंग दोनों उपलब्ध
  • मेट्रो: हज़रतगंज मेट्रो स्टेशन से मात्र 5 मिनट की दूरी

आयोजक

मिर्ज़ा तनवीर
प्रबंध संचालक, परफेक्ट ड्रीम इवेंट्स
📞 09335230886 | 09044099060

Advertisement….

Related Articles

Back to top button