लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त कोरोन पॉजिटिव, अन्य 11लोगों सहित निजी सचिव व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी भी शामिल

कोरोना काल शुरू होने के बाद से ही लखनऊ नगर निगम के कोरोना योद्धा पूरे लॉकडाउन पीरियड में भी कोरोना से जंग लड़ते रहे हैं| निरंतर प्रयासों साथ अब नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, उनके निजी सचिव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
इस सूचना के बाद में विभाग में हड़कम्प मच गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त से कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की एवं उनको फोन पर ही सेनिटाइजेशन के निर्देश देते हुए 48 घंटे के लिए नगर निगम कार्यालय को बंद करने के निर्देश दिये हैं।
महापौर ने यह भी आदेश दिया कि ऑफिस खुलने के पश्चात केवल कर्मचारी के प्रवेश की ही अनुमति कार्यालय में होगी एवं यदि बहुत आवश्यक हो तो कार्यालय के बाहर तैनात कर्मचारी अधिकारी से फोन पर वार्ता कराएगा। केवल अति आयश्यक कार्य होने पर ही आमजन को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।
इसी के साथ पॉजिटिव आये अपने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर, उन्हें और उनके परिवार को हर प्रकार की मदद देने और सहायता करने का भरोसा दिलाया।
कोरोना काल मे लगातार योद्धा जैसे डटे और लड़ते हुए अब नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी कोरोना के चपेट में आ गए, यह अपने आप मे एक संदेश है की घर पर रहें और स्वस्थ रहे। यदि घर से निकलना भी है तो मास्क ज़रुर लगाये और अत्यंत आवश्यक कार्य के लिये ही निकले।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601