माधवराव सिंधिया स्कूल में विज्ञान शिक्षा पर लीडरशिप डायलॉग

बरेली। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत एवं माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में ‘लीडरशिप डायलॉग ऑन साइंस एजुकेशन’ एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) ब्रोशर विमोचन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विज्ञान शिक्षा को नवाचार, अनुसंधान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सार्थक संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर *विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार जी, **राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक श्री शशांक भाटिया जी, **बरेली मंडल के मंडलायुक्त श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी, **विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक श्री राम प्रताप जी एवं डॉ रवि शरण सिंह जी, *पश्चिमी उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष जी, तथा **विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल जी एवं प्रो नवीन कुमार जी और *महानगर अध्यक्ष ब्रज
विज्ञान भारती श्री सौरभ कुमार अग्रवाल जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, नवाचार आधारित शिक्षण, भारतीय वैज्ञानिक विरासत तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, शोध प्रवृत्ति और भारतीय वैज्ञानिक परंपरा के प्रति गौरव की भावना विकसित करने का एक राष्ट्रीय अभियान है।
इस अवसर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2026 के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया तथा विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों से इस अभियान से अधिकाधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भारती में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा भी की गई। *श्री नरेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य, **जी. के. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, को *प्रदेश आउटरीच समन्वयक नियुक्त किया गया। *डॉ. जसमीत साहनी, प्रधानाचार्या, **बेदी इंटरनेशनल स्कूल, तथा **डॉ. प्रियंका सरकार, प्रधानाचार्या, **माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली, को *बरेली जिला समन्वयक का दायित्व सौंपा गया। वहीं *श्री दीपक सक्सेना, **जे एंड ए इंटरनेशनल स्कूल, तथा **डॉ. सौरभ चक्रवर्ती, पीजीटी, **बिशप कॉनराड स्कूल, बरेली, को *सह-समन्वयक नियुक्त किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अतिथियों ने शुभकामनाएँ देते हुए विज्ञान भारती के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के *मैनेजर डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, *डायरेक्टर श्री आर्यमन अग्रवाल तथा प्राचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने किया। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर श्री आर्यमन अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संदेश के साथ स्मृति-चिह्न स्वरूप प्लांटर भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से विज्ञान को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उसे जीवन और समाज के विकास का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिक भविष्य का निर्माण विद्यालयों से ही होगा और ऐसे संवाद शिक्षा जगत को नई दिशा प्रदान करेंगे।
Advertisement….

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्य, शिक्षाविद्, शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




