Food & Drinks

कुरकुरे के आकर्षक प्रचार वाहन ने खींचा लोगों का ध्यान, गेम खेलकर मुफ्त में मिल रहा पैकेट

शहर में कुरकुरे कंपनी की ओर से चलाया जा रहा प्रचार अभियान लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कंपनी की प्रचार टीम आकर्षक नारंगी रंग के प्रचार वाहन के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को अपने उत्पाद के प्रति जागरूक कर रही है।

प्रचार वाहन को कुरकुरे के ब्रांड के रंगों और बड़े-बड़े विज्ञापन पोस्टरों से सजाया गया है। अभियान के दौरान टीम की ओर से लोगों के मनोरंजन के लिए खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इसमें बच्चे, युवा और अन्य लोग उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। गेम खेलने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कुरकुरे का पैकेट मुफ्त दिया जा रहा है।

इस अनूठे प्रचार अभियान के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुट रही है। खासकर बच्चों और युवाओं में गेम खेलने और मुफ्त कुरकुरे का पैकेट पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी की टीम मनोरंजन और खेल के माध्यम से अपने ब्रांड का प्रचार कर रही है।

Related Articles

Back to top button