National

खरगे जी, ये भाषा यहां नहीं चलेगी’, चौधरी चरण सिंह पर दिए बयान को लेकर धनखड़ की कांग्रेस नेता को चेतावनी

 संसद में आज फिर सरकार और विपक्ष में वार-पलटवार की राजनीति देखने को मिली। संसद में भारत रत्न पर हुई चर्चा पर हंगामा देखने को मिला। राज्यसभा में इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता से नाराज दिखे।

कांग्रेस नेताओं पर बरसे धनखड़

दरअसल, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर सदन में चर्चा हो रही थी, तभी कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया, जिसपर सभापति धनखड़ नाराज हो गए। धनखड़ ने खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से कहा कि वो चरण सिंह के लिए इस भाषा का प्रयोग न करें।

धनखड़ ने कहां कि मैंने देखा है कि कैसे कांग्रेस ने इस पर भी अराजकता और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मैं इस चीख-पुकार और नारेबाजी की निंदा करता हूं। सभापति ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर हो रही चर्चा में हंगामा करना बहुत ही गलत है।

इस व्यवहार पर शर्म आनी चाहिए 

राज्यसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं पर चौधरी चरण सिंह की विरासत का अपमान करने, किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। धनखड़ ने खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं पर सदन में ऐसा माहौल बनाने का आरोप लगाया जो चौधरी चरण सिंह की स्मृति का अनादर करता है। जिससे देश भर के किसान परेशान हैं।

धनखड़ ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से शर्म की भावना पैदा होनी चाहिए।

राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं है। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल बनाकर आप देश के हर किसान को चोट पहुंचा रहे हैं, जिससे हमारे सिर शर्म से झुक जाने चाहिए। 

Related Articles

Back to top button
Event Services