बड़े मंगल पर कायस्थ सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा

पीलीभीत। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगल के अवसर पर कायस्थ सेवा समिति द्वारा गांधी स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा को प्राथमिकता दी जाती है।
कार्यक्रम में सुशील बाबू, राजेंद्र सक्सेना, अनिल कमल, महेश नारायण, अशोक सक्सेना, सुधीर जौहरी, संदीप सक्सेना, विशाल सक्सेना, संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना, रामजी सक्सेना, बृजेश सक्सेना, वरुण सक्सेना, साकेत सक्सेना, आयुष सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अभिषेक, सुनीता सक्सेना, वर्षा सक्सेना, विद्या सक्सेना, अनीता सक्सेना, स्वर्णलता सक्सेना, रचना, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, शेखर सक्सेना एवं सर्वेश सक्सेना सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भंडारे के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Advertisement…..




