24 से 26 जुलाई तक इंटरनेशनल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस, आज होगा भव्य उद्घाटन।

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस’ का शुभारंभ 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन के शुभारंभ से पूर्व दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें सीएमएस की प्रबंध निदेशक प्रो. गीता गांधी किंगडन तथा देश-विदेश से आए प्रतिष्ठित विद्वान सम्मेलन के उद्देश्यों, विषय-वस्तु और कार्यक्रम की रूपरेखा से मीडिया को अवगत कराएंगे। प्रेस वार्ता के बाद पत्रकारों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
यह इंटरनेशनल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होगी, जिसमें अमेरिका, मिस्र (इजिप्ट) सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वान, विचारक, दार्शनिक, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि एवं न्यायविद् भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों के बीच आपसी संवाद, शांति, सद्भाव, सहिष्णुता और वैश्विक एकता को बढ़ावा देना है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से अंतरधार्मिक सहयोग, वैश्विक शांति, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर मंथन करेंगे।
सीएमएस प्रशासन ने सभी मीडिया संस्थानों से प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं उद्घाटन समारोह की व्यापक कवरेज करने का अनुरोध किया है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
Advertisement……





