इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 192 लोगों ने उठाया लाभ

बरेली। इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जनपद बरेली के कचहरी परिसर क्षेत्र में हवालात गेट के पास चेंबर नंबर-3 के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, खांसी-बुखार सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें निशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। आयोजकों के अनुसार लगभग 192 लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में आंखों की जांच के साथ-साथ आई ड्रॉप एवं अन्य आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा चश्मों पर 60 प्रतिशत तक की छूट तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा की जानकारी भी दी गई।
इंटरनेशनल हुमन सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर जनहित में विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

ट्रस्ट के प्रदेश सचिव अक्षय शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि कचहरी परिसर में आयोजित इस शिविर को लोगों का अच्छा सहयोग मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए और ट्रस्ट आगे भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह यादव (एडवोकेट), डॉ. फहीम सकलैनी, डॉ. यतीश कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट अर्जुन कुमार, ऑप्टोमेट्रिस्ट निलेश, अक्षय शर्मा (एडवोकेट), नमन मिश्रा (एडवोकेट), गुड्डू गौड़, आदित्य पटेल, विकल्प कुदेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement….





