State NewsUttar Pradesh

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की ओर से अनामिप पब्लिक स्कूल, एयरफोर्स में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या नीरू सक्सेना ने ध्वजारोहण कर किया।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने भाषण, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के अनुशासन और बेहतर प्रबंधन की सराहना की।

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। रचना सक्सेना ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शर्मा के साथ झरना, सीमा, दीपा, हेमा, राखी, शिखा सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Advertisements

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button