HaryanaPolitics

हरियाणा में प्रचार अभियान के दौरान हुए कार्यक्रमों की दी जानकारी

करनाल 23 मई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भी लोग केंद्रीय योजनाओं के साथ प्रदेश की योजनाओं को सुनना चाहते हैं। यह केंद्रीय सरकार बनाने के लिए चुनाव है। पिछले 10 सालों में मोदी जी बलशाली और सूझबूझ वाले प्रधानमंत्री सिद्ध हुए हैं जिन्होंने देश की वर्षों पुरानी समस्याएं चाहे धारा 370, राम जन्मभूमि, तीन तलाक जैसी समस्याएं थी जिनके बारे में कांग्रेस कहती थी कि इन्हें छेड़ा तो गृहयुद्ध हो जाएगा। मोदी जी ने इन समस्याओं को समाप्त किया। इसलिए जनता अपना समर्थन जाहिर करती है। गरीबों के लिए भी मोदी जी ने जितने काम किए हैं इसलिए सभी मोदी जी के साथ खड़े हैं। प्रदेश के गांवों की आवाज है कि हर गांव में नौकरियां लगी है जिसमे उनका कोई खर्च नहीं लगा। सरकार की नीतियों उनको भायी हैं। मनोहर लाल ने कहा कि मैं विश्वास जाहिर करता हूं कि 25 मई को हरियाणा में 10 की 10 सीटें और करनाल विधानसभा उप चुनाव की सीट जीतेंगे। हरियाणा की जनता कांग्रेस के उस जमाने को याद करती है कि जब प्रदेश में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और जातिवाद की राजनीति होती थी। मनोहर लाल ने इसी करनाल की भूमि से कहा था कि इसे समाप्त करेंगे और हरियाणा एक हरियाणवीं एक इसका असर आज दिख रहा है।
मनोहर लाल ने कहा कि लगभग दो महीने पहले आचार संहिता लागू हुई थी। प्रदेश में 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और 13 मार्च को नई सरकार का विश्वासमत पास हुआ था। 13 मार्च को ही हरियाणा में 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। 24 मार्च को अन्य 4 प्रत्याशियों की भी घोषणा हो गई थी। उन्हें संतोष है कि उनके द्वारा जितना भी प्रचार अभियान चलाया और नामांकन करवाए सभी कार्यक्रम सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल ने प्रदेश की 90 विधानसभाओं में कुल 106 कार्यक्रम किए हैं जिनमें 58 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 48 हमारे हुए हैं। केंद्रीय नेताओं ने भी हरियाणा में बड़े कार्यक्रम हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 3 रैलियां की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी प्रदेश में 6 कार्यक्रम हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में 2 कार्यक्रमों को संबोधित किया। माननीय गृहमंत्री अमित शाह भी 3 कार्यक्रमों में हरियाणा पहुंचे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भी हरियाणा में 3 कार्यक्रम किए गए। इनके अलावा आस पास के राज्यों केमुख्यमंत्री भी हरियाणा में पहुंचे थे। हरियाणा का कोई ऐसा लोकसभा क्षेत्र नहीं बचा जहां केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम न हुए हों। आज 23 मई को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित किया है। मनोहर लाल ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र में उनकी सभाएं कम और रोड शो ज्यादा रहे। रोड शो के दौरान वे 211 गांव में गए जिनमें आस-पास के गांवों से लोग भी पहुंचे जिससे उन्होंने करीब 300 पंचायतें कवर की। शहर के कार्यक्रम अलग रहे। 6 क्लस्टर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनका आज अंतिम कार्यक्रम पानीपत में रोड शो होगा।

बॉक्स
मीडिया को लिखने और बोलने की स्वतंत्रता : मनोहर
मनोहर लाल ने राहुल गांधी द्वारा मीडिया के बारे में दिए गए बयान पर कहा कि मीडिया को लिखने और बोलने की स्वतंत्रता होती है। आलोचना को पढऩा और सुनना भी आना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ ऐसी बात कह दी जिससे एमरजेंसी की याद आती है। कांग्रेस ने 1975 में सबसे बड़ा घिनौना काम मीडिया के गले में फंदा लगाने का किया था कि मीडिया यह नहीं लिख सकता, वह नहीं लिख सकता। इसका परिणाम सबको मालूम है। यह अच्छी बात नहीं है।

बॉक्स
विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए तरह-तरह की हरकतें कर रहे हेँ। जिनमें इमोशनल भाषण देकर भी लोगों को बरगलाया जाता है। यह कहा जा रहा है कि दिल्ली का पानी हरियाणा ने कम कर दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार हैदरपुर और वजीराबाद में जितना पानी वहां देना होता है। उतना पानी वहां देते हैं। जो पानी इन दोनों क्षेत्रों में दिया जाता है उसको बीच में से काटकर वे लोग अलग-अलग जगहों पर देने लग ग

Related Articles

Back to top button
Event Services