Jyotish

राशिफल 9 अप्रैल 2024

मेष राशि

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा, परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आज के दिन आप किसी बात विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

तुला राशि

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे, पार्टनर से विवाद हो सकता है।

धनु राशि

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर राशि

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें, न ही नया कार्य शुरू करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

कुंभ राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा थी पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

Nagender pandey

9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services