Jyotish

राशिफल 8 अप्रैल 2024

मेष राशि

आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने जाने की जिद कर सकता है। साथ ही आपका दिन अपने पार्टनर के साथ आज अच्छा बीतने वाला है। यदि अभी तक अपने मन की बात पार्टनर के सामने नहीं रखी है, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपने मन की बात अपने पार्टनर को बोल सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले हैं। आज आप अपने साथी के साथ मार्केट जा सकते हैं और परिवार के लिए बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। आज आप दोनों के बीच चल रहे किसी पुराने विवाद को सुलझाने में सफल होंगे।

मिथुन राशि

आज आप अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर झगड़ा कर सकते हैं, जिस कारण आप दोनों में आपसी मनमुटाव की स्थिति बढ़ सकती है। आज आप अपने पार्टनर की कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से खुद को दूर रखें।

कर्क राशि

आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने जीवन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आप दोनों की लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आप अपनी कुछ बातों को आज दूसरों से शेयर न करें। नहीं तो आप दोनों के बीच में लोग दूरियां पैदा कर सकते हैं। अपने पार्टनर के स्वभाव को देखते हुए संबंध को बचाने के लिए आप खुद बातचीत की पहल कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताने वाले हैं। आज कहीं बाहर छुट्टी बिताने के लिए आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होंगी। आज आप अपने परिवार को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जो आपके हित में रहेगा।

कन्या राशि

आज आप और आपके पार्टनर के बीच में किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दूरी पैदा करने का प्रयास किया जा सकता है, जिस कारण आप दोनों में आपसी मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला राशि

आज आप अपने पार्टनर के स्वास्थ्य के चलते परेशान दिखाई देंगे। कुछ बातों को लेकर आप दोनों में जो अनवन चल रही है। आज वह दूर होगी। आप दोनों में आपसी सामान जैसे देखने को मिलेगा, जिससे विरोधी परास्त होंगे। आपका पार्टनर आप पर पूर्ण विश्वास रखने वाला होगा। आपके लिए आज आपका पार्टनर कोई बड़ा परित्याग कर सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका पार्टनर अपने स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान दिखाई देगा। ऐसे समय में आपको उनका साथ रहना बहुत जरूरी। उन्हें एक साथी की जरूरत महसूस होगी। इस समय आपका साथ देना उन्हें बहुत खुशी देगा और आपका संबंध और मजबूत होगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आपका पार्टनर काफी परेशान रह सकता है। लेकिन वह आपको तकलीफ नहीं देना चाहता। इस कारण कुछ बातों को आपसे छुपा सकता है। अपने साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  उनके साथ समय बिताएं।

मकर राशि

आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है, जिससे मूड ऑफ रहेगा। साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है।

कुंभ राशि

आपका पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात कह सकता है। साथ ही पार्टनर लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

मीन राशि

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उनके स्वास्थ्य के चलते आपको चिंतित रह सकते हैं। परंतु आपको अपने साथी का भरपूर प्रेम और साथ मिलेगा।  

Nagender pandey

9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services