Jyotish

राशिफल 29 नवंबर 2023

मेष राशि

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर विवाद कर सकते हैं, लेकिन हालात को जान लेने के बाद आपको पछतावा होगा। अच्छा होगा कि अपने पार्टनर को सॉरी बोलें और इस मैटर को खत्म कर संबंध को बनाए रखें।

वृषभ राशि

आज आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने की ज़िद कर सकता है। आपका साथी कोई विशेष प्रयोजन से आज आपके करीब आएगा। अच्छा होगा कि अपने साथी की बातों को महत्व दें और उनके साथ समय बिताएं।

मिथुन राशि

आज आपका पार्टनर बहुत रोमांटिक मूड में रहेगा। आज भी आपके साथ कहीं बाहर जाने के लिए आपको बोल सकते हैं। मौसम के हिसाब से यह समय आपके लिए अनुकूल है। अपने साथी का भरपूर प्यार आज आपको मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। ऐसा हो सकता है कि आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला है। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या राशि

आपका पार्टनर आपसे अत्यधिक उम्मीद रखता है, जिसके पूरे ना होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकता है। उसके व्यवहार के कारण आपका मन परेशान रह सकता है। अच्छा होगा कि अपने साथी के साथ समय बिताएं।

तुला राशि

आज आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा सकता है। उनके व्यवहार में आपको परिवर्तन देखने को मिलेगा। हो सकता है कि वह आपसे दूरी बना रहा है, जिस कारण आप कुछ परेशान और चिंतित रह सकते हैं। अच्छा होगा कि बैठकर बात को समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि

आज आपका पार्टनर आपके अनुकूल रहने वाला है। मौसम का मिजाज देखते हुए आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि अभी तक आपने मन की बात अपने साथी को ना बोली है, तो यह समय बहुत अच्छा है।

धनु राशि

आज आपका पार्टनर किसी विरोधी की बातों में आकर आप के साथ दुर्व्यवहार कर सकता है, जिस कारण आपका मन खिन्न रहेगा। साथ ही आपके संबंध विच्छेद होने की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा कि बात को ना बढ़ाएं। अपने पार्टनर के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें।

मकर राशि

आज आपका पार्टनर आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेगा। आज भी आपकी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखेगा, जिस कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आपका पार्टनर आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही आप आज के दिन को एंजॉय करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है, जिस बात का आप इंतजार कर रहे हैं। आज आपका पार्टनर आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए हां बोल सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

आज अपने पार्टनर को कोई नया गिफ्ट उपहार आप दे सकते हैं, जिस कारण आपका बिगड़ा हुआ संबंध ठीक होगा। आपका साथी आपके साथ खुश रहेगा और आपको भरपूर प्यार देगा। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

Nagender pandey

9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services